Latest Newsभारतभारत में HMPV वायरस का पहला मामला, बेंगलुरु में 8 महीने की...

भारत में HMPV वायरस का पहला मामला, बेंगलुरु में 8 महीने की बच्ची संक्रमित, अलर्ट जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

HMPV Virus in India : दुनिया भर में अपना कहर बरपा चुके Covid-19 महामारी के बाद, अब ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने भारत में दस्तक दे दी है।

बेंगलुरु (Bengaluru) के एक निजी अस्पताल में आठ महीने की बच्ची में HMPV वायरस की पुष्टि हुई है।

क्या है HMPV वायरस?

HMPV वायरस सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण पैदा करता है, जिसमें खांसी, गले में खराश, नाक बहना और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं।

यह वायरस छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि भले ही मामला निजी अस्पताल में सामने आया है, लेकिन इसकी रिपोर्ट पर संदेह का कोई कारण नहीं है।

विभाग ने सभी अस्पतालों को IHIP पोर्टल पर मामलों की रिपोर्टिंग करने, सख्त आइसोलेशन प्रोटोकॉल अपनाने और ऑक्सीजन, पैरासिटामोल, एंटीहिस्टामाइन, ब्रोंकोडायलेटर्स और कफ सिरप जैसी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

दिल्ली में एडवाइजरी जारी

दिल्ली में मेडिकल ऑफिसर्स की एक उच्च स्तरीय बैठक में सांस से जुड़ी बीमारियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा हुई।

डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज, डॉ. वंदना बग्गा ने अस्पतालों को SARI (Severe Acute Respiratory Infection) मामलों की निगरानी और उचित डॉक्यूमेंटेशन का आदेश दिया है।

लक्षणों को न करें नजरअंदाज

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक खांसी, सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश या फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

HMPV वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी है।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...