MCD चुनाव जल्द करवाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पांच अगस्त तक टली

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) का चुनाव जल्द करवाने की आम आदमी पार्टी की याचिका पर सुनवाई पांच अगस्त तक के लिए टाल दी है।

आज सुनवाई के दौरान केंद्र और राज्य चुनाव आयोग (State Election commission) ने जवाब दाखिल के लिए और समय दिये जाने की मांग की।

केंद्र सरकार और दिल्ली राज्य चुनाव आयोग को Notice जारी किया था

कोर्ट ने 20 जुलाई को याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली राज्य चुनाव आयोग को Notice जारी किया था।

आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है कि दिल्ली नगर निगम की सीटों के नए सिरे पर परिसीमन के नाम पर चुनाव में देरी की जा रही है।

इस आधार पर चुनाव नहीं टाला जाना चाहिए। इसके पहले दिल्ली में नगर निगम चुनाव (MCD) अप्रैल 2017 में हुए थे।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 104 वार्ड थे, जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड थे। अब तीनों नगर निगमों को एक कर दिया गया है।

Share This Article