PSLV-C58-XPoSat मिशन लॉन्च करने को तैयार है ISRO, न्यू ईयर के पहले दिन…

बता दें कि XPoSat का पूरा नाम एक्स-रे पोलरिमेट्री सैटेलाइट (X-Ray Polarimetry Satellite) है। यह भारत का पहला मर्पित Polarimetry मिशन है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ISRO Ready to Launch PSLV-C58-XPoSat: नए साल के पहले दिन यानी कल यानी 1 जनवरी 2024 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने से लेकर सूर्य मिशन Launch करने तक सभी सफल मिशनों के बाद PSLV-C58-XPoSat मिशन लॉन्च करने की तैयारी में है।

पाठ चालू तक एकत्रित होता रहेगा डेटा

बता दें कि XPoSat का पूरा नाम एक्स-रे पोलरिमेट्री सैटेलाइट (X-Ray Polarimetry Satellite) है। यह भारत का पहला मर्पित Polarimetry मिशन है। ISRO ने घोषणा की है कि XPoSat मिशन पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) का उपयोग करके सुबह 9:10 बजे लॉन्च होगा।

इस मिशन के जरिए इसरो ब्लैक होल (Black hole) और Neutron तारों पर स्टडी करेगा। यह भारत की अंतरिक्ष की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस मिशन के जरिए इसरो 5 सालों तक डेटा एकत्र करता रहेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतरिक्ष में X-Ray Polarimetry कैसे काम करता है इसका अध्ययन करके, खगोलविद नए रहस्य को सुलझा सकते हैं कि प्रकाश कहां से आ रहा है और वह ऊर्जा स्रोत क्या है।

Share This Article