भारी बारिश के कारण भरभरा कर गिरी मंदिर की दीवार, नौ बच्चों की गई जान

रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे मध्य प्रदेश (MP) में सागर जिले के शाहपुर कस्बे में भारी बारिश के कारण अचानक भरभरा कर एक मंदिर की दीवार गिर गई।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Temple Wall Collapsed due to Heavy Rain: रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे मध्य प्रदेश (MP) में सागर जिले के शाहपुर कस्बे में भारी बारिश के कारण अचानक भरभरा कर एक मंदिर की दीवार गिर गई। इसमें दबाकर 9 बच्चों की मौत हो गई। सबकी उम्र लगभग 10 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

हादसे के बाद राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद राजपूत (Govind Rajput) ने कहा, प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। हम सभी मौके पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले में मृतकों के परिवारवालों को 4 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है जबकि घायलके परिवारवालों को एक लाख रुपए दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद मलबे में कई बच्चे दब गए। इनमें से 9 की मैत हो गई, जबकि दो घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सागर के जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि कुछ बच्चे घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है, जबकि घटना स्थल से सारा मलबा हटा दिया गया है। यहां कल रात से तेज बारिश हो रही थी। माना जा रहा है कि इसी के चलते यह दीवार गिरी है।

धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब वहां एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। यहां सावन में आयोजित कार्यक्रम के लिए शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा था। शिवलिंग निर्माण में कई लोग शामिल हुए थे। इसमें कई बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान दीवार गिर गई।

Share This Article