ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता का निधन

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाराणसी: Varanasi के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मुकदमे में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता Abhay Nath Yadav का रविवार देर रात निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे।

यादव के पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि उन्हें देर रात दिल का दौरा पड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार को ही किया जाएगा।

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में अभय नाथ यादव मुस्लिम पक्ष के प्रमुख अधिवक्ताओं (Advocates) में से एक थे।

दोनों पक्षों की दलीलें हो चुकी हैं पूरी

ज्ञानवापी मस्जिद की प्रबंध समिति के सचिव S. M. Yasin ने बताया कि यादव उनके प्रमुख अधिवक्ता थे और उन्होंने अदालत में मुसलमानों का पक्ष पुरजोर तरीके से रखा।

उन्होंने कहा कि यादव का निधन एक बड़ी क्षति है। बहरहाल, कोई दूसरा वकील अब उनकी जगह लेगा।

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। अब चार अगस्त को मुस्लिम पक्ष को अदालत में अपना प्रत्युत्तर पेश करना है।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी की एक अदालत ने ज्ञानवापी परिसर की ‘वीडियोग्राफी’ (Videography) कर सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था और हिंदू पक्ष ने इस दौरान एक शिवलिंग (Shivling) मिलने का दावा किया था। हालांकि, मुस्लिम पक्ष का दावा है कि वह ढांचा वजू खाना में मौजूद फव्वारे का हिस्सा है।

Share This Article