नड्डा के निर्देश पर घोषित हुई भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति

Digital News
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अनुमति के बाद पार्टी के युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा हुई है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति में अलग-अलग राज्यों के कुल 42 लोगों को जगह मिली है।

इसमें हरियाणा से बबिता फोगाट और बिहार से श्रेयसी सिंह को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की ओर से जारी सूची के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक चार लोगों को जगह मिली है। इसमें शक्ति सिंह, अभिषेक दुबे, राजू कालरा प्रमुख हैं।

दिल्ली से अभिमन्यु त्यागी, विशु बसोया, गुजरात से रवि बलदेव देसाई, गौरांग भाई पटेल, मध्य प्रदेश से भक्ति शर्मा, आलोक, महाराष्ट्र से विवेकानंद शशिकांत, पंजाब से सुखविंदर सिंह सुखी, अक्षय बंसल, राजस्थान से देवकृष्ण और आईदान सिंह भाटी तथा अनंत विश्नोई का नाम शामिल है।

इसी तरह झारखंड से रोहन, बंगाल से अनिमेष, हिमाचल से साकेत शर्मा, ओडिशा से दीप ज्योति सिक्किम से सोनम, त्रिपुरा से किशोर कुमार दास और तमिलनाडु से के मारी सेलवम, आरएस प्रियदर्शनी को राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

आंध्र प्रदेश से वमशी यादव और बिहार से श्रेयसी सिंह और अनमोल शोभित को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिली है।

Share This Article