Latest NewsUncategorizedकेंद्र में नई सरकार के लिए आज NDA की होने वाली है...

केंद्र में नई सरकार के लिए आज NDA की होने वाली है बैठक, मोदी चुने जाएंगे…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

NDA Meeting : केंद्र में नई सरकार के गठन के लिए दिल्ली (Delhi) में आज यानी शुक्रवार को NDA की बैठक होने वाली है, जिसमें नवनिर्वाचित सांसदों के द्वारा नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को संसदीय दल का नेता चुना जा सकता है।

इसके बाद रविवार को पूरी कैबिनेट एक साथ राष्ट्रपति भवन के लॉन में शपथ (Oath) ले सकती है। 9 जून को मोदी ले सकते हैं शपथ।

सहयोगियों से जारी है चर्चा

सरकार गठन से पहले NDA में शामिल TDP और JDU जैसा सहयोगियों से भाजपा की चर्चा जारी है।

मंत्रालयों की संख्या से लेकर विभागों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस सबके बीच लोगों की निगाहें कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की संभावित लिस्ट पर जा टिकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, NDA में शामिल शिवसेना प्रमुख मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने बेटे श्रीकांत शिंदे का नाम कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट में शामिल नहीं कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी केंद्रीय मंत्री के लिए कुछ वरिष्ठ और अनुभवी सांसदों के नामों पर विचार कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना केंद्रीय मंत्री के लिए प्रताप राव जाधव का नाम प्रस्तावित कर सकती है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को एक मंत्री और एक राज्य मंत्री का पद मिल सकता है।

TDP के केंद्रीय कैबिनेट में 3-4 पद मिलने की संभावना

चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली तेलुगु देशम पार्टी कैबिनेट में अपनी पहली पसंद के तौर पर राममोहन नायडू का नाम प्रस्तावित कर सकती है।

टीडीपी के केंद्रीय कैबिनेट में कम से कम तीन से चार पद मिलने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, TDP को अब वित्त राज्य मंत्री और दो-तीन अन्य मंत्रालय मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों का कहना है कि JDU इस बार तीन कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री पद की उम्मीद कर रही है।

नीतीश कुमार की पार्टी की निगाहें कृषि, रेल, ग्रामीण विकास और जल शक्ति जैसे बिहार के हितों से जुड़े मंत्रालयों पर टिकी हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार अपने करीबी सहयोगियों में शामिल संजय झा और ललन सिंह को मंत्री बना सकते हैं।

लोजपा की भी नजर मोदी कैबिनेट पर टिकी हुई है। 5 में से 5 सीटें जीतने वाले चिराग पासवान नई सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ने अपने दोनों ही कार्यकालों में लोजपा सुप्रीमो रहे रामविलास पासवान को कैबिनेट में जगह दी थी।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...