अब यह की सरकार ने 31 मई तक के लिए बढ़ाया लॉकडाउन

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में भी लॉकडाउन का असर दिखना शुरू हो गया है।

राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

हालांकि ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।

हरियाणा सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य में 31 मई सुबह पांच बजे तक के लिए लॉकडाउन की पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं।

लॉकडाउन से पहले हरियाणा में रोजाना कोरोना के 15,000 से अधिक मामले सामने आ रहे थे। यह संख्या अब घटकर 5-6 हजार पर आ गया है।

हालांकि मौत के आंकड़े सरकार की टेंशन बढ़ा रहे हैं। इस स्थिति में सरकार लोगों को किसी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है।

यही वजह है कि सरकार ने लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है।

यह चौथी बार है जब देश में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाया है।

सबसे पहले 3 मई को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में शनिवार को कोरोना के 5,021 नए मामले सामने आए थे।

वहीं 98 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,33,628 हो गई है।

सरकार द्वारा जारी किए गए ताजा आदेश के अनुसार, रात्रि कर्फ्यू के न होने पर स्टैंड-अलोन दुकानों को दिन के दौरान खोलने की अनुमति है।

राज्य में शाम के 6 बजे से सुबह के 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहता है। स्टैंड-अलोन दुकानों के अलावा अन्य दुकानों को दो समूहों में (ऑड-इवन तरीके से) सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति है।

यानी ऑड नंबर्स वाली दुकानें ऑड तारीखों (1,3,5,7,9) पर खुलेंगी जबकि इवन नंबर वाली दुकानें इवन तारीखों (2,4,6,8,10) पर खुलेंगी। मॉल खोलने की इजाजत नहीं है।

Share This Article