नीरज चोपड़ा को प्रियंका गांधी ने दी बधाई

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि नीरज गोल्ड मेडल लेकर वतन वापस आ रहे हैं यह समूचे देश के लिए खुशी और गर्व की बात हैं।

उन्होंने कहा कि चोपड़ा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है उसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। देश को नीरज पर गर्व है।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए एकमात्र स्वर्णिम सफलता दिलाने के लिए हरियाणा की माटी के लाल नीरज चोपड़ा को वो हार्दिक बधाई देते हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि पूरे देश व हरियाणा प्रदेश को नीरज पर गर्व है।

Share This Article