AIIMS से डिस्चार्ज हुए राजनाथ सिंह, इस दिक्कत की वजह से हुए थे भर्ती…

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को शनिवार को दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज कर दिया गया। दो दिन पहले पीठ में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajnath Singh discharged from AIIMS: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को शनिवार को दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज कर दिया गया। दो दिन पहले पीठ में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था।

सीनियर डॉक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज किया गया, जिसके बाद आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह भी उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह अपने जन्मदिन के अगले दिन तड़के अस्पताल में भर्ती हुए थे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत कमर में आए खिंचाव की वजह से बिगड़ी थी। गुरुवार तड़के 3 बजे उनका कमर का दर्द बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें AIIMS ले जाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया, जहां न्यूरो सर्जन की देखरेख में उनका इलाज किया गया। इस दौरान उनके सभी आवश्यक टेस्ट भी किए गए।

बताया जा रहा है कि कई दिनों से कमर दर्द के बावजूद राजनाथ सिंह अपने सभी कार्य नियमित रूप से कर रहे थे। दर्द बढ़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अब उनकी हालत में सुधार हो चुका है और आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं और मोदी 3.0 सरकार में उन्हें फिर से रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है।

Share This Article