Latest NewsUncategorized4 जून के बाद देश में ‘इंडिया’ गठबंधन की बनेगी सरकार, सुप्रिया...

4 जून के बाद देश में ‘इंडिया’ गठबंधन की बनेगी सरकार, सुप्रिया श्रीनेत ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Congress Supriya Shrinet: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने कहा कि चार जून के बाद देश में NDA की नहीं इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी।

चार चरण के चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है जबकि अभी शेष तीन चरण का चुनाव होना शेष है। सुप्रिया रविवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं।

सुप्रिया ने कहा कि यह चुनाव अब NDA और इंडिया गठबंधन के बीच का नहीं रहा। इस चुनाव को जनता अब अपने हाथों में ले चुकी है। यह चुनाव लोकतंत्र बचाने और लोकतंत्र खत्म करने की दो विचारधाराओं के बीच है। यह देश फूलों का गुलदस्ता है और गुलदस्ता ही बना रहेगा। इसकी भी लड़ाई है।

इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर झारखंड विधानसभा से पारित सरना आदिवासी धर्म कोड को लागू करेगी। एक चुने हुए जनप्रतिनिधि पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren की गिरफ्तारी का जवाब झारखंड की जनता देने को तैयारी बैठी है।

सुप्रिया ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक हक अब नहीं है। उन्होंने चंदा लेकर धंधा देने का काम किया। देश नहीं पूरी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला चुनावी बांड करने वाले पार्टी औेर उसके प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर नहीं बोलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब वे चुनाव हार चुके हैं। पहले चरण से लेकर चौथे चरण तक उन्होंने जिस प्रकार से अपना बयान दिया और फिर पलटे, वह बड़ा अचंभित करने वाला है।

सुप्रिया ने कहा कि मोदी ने पहले चरण में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का बताया। इसके बाद आ गए मटन-मछली, मंगलसूत्र और भैंस पर। इसके बाद करने लगे हिंदु-मुस्लिम।

चौथे चरण के बाद कहने लगे कि उन्होंने कभी हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं की। ईद (Eid) में उनके घर सेवईयां आती थीं।

अजीब हालात है, जिनका जन्म ही धर्म के नाम पर जहर घोलने के लिए हुआ। अपना पूरा राजनीतिक जीवन हिंदू-मुस्लिम पर केंद्रित रहा। ऐसा बोल कर उन्होंने तो अपने राजनीतिक जीवन का ही खुद खंडन कर दिया।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...