पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, LOC पर दोनों तरफ से फायरिंग

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tension increased on the border : पाकिस्तान हमेशा ही सीजफायर का उल्लंघन करता रहा है। LOC पर आए दिन गोलीबारी करना उसका मकसद बन गया है। अब पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया है।

खबर है कि शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने गोलीबारी की है। हालांकि, इसे लेकर भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

इस गोलीबारी के बाद भारतीय पक्ष ने भी जवाबी गोलीबारी की है। दोनों तरफ से गोलीबारी होने की खबर है।
एक अधिकारी ने कहा, पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से सीमा पर गोलीबारी की है।

हमारे सैनिकों ने जवाब दिया है। आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
खास बात है कि सीमापार गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब अटकलें हैं कि भारत की तरफ से सीमा पर जारी सीजफायर समझौता खत्म किया जा सकता है।

खबरें हैं कि सरकार इसपर विचार कर रही है। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया हो।

Share This Article