24 घंटे चल रहा है राम मंदिर का निर्माण कार्य, तीन साल में बन जाएगा मंदिर: चंपत राय

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अयोध्या: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है और इसका एक हिस्सा इसी साल अक्टूबर में बनकर तैयार हो जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने इस बारे में जानकारी दी है। चंपत राय ने बताया कि इस साल अक्टूबर में मंदिर की नींव का काम पूरा हो जाएगा।

उन्होंने बताया, ‘राम मंदिर का निर्माण कार्य 24 घंटे जारी है। यह 12-12 घंटे की दो पालियों में हो रहा है। अभी तक 1.2 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में खुदाई का काम हो गया है।

हमें उम्मीद है कि यह काम (नींव बनाने का) अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। भगवान राम की कृपा से सभी मजदूर और इंजीनियर स्वस्थ हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य की जिम्मेदारी है। राय ने इससे पहले आठ मार्च को कहा था कि राम मंदिर अगले तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

राय ने उस समय यह भी कहा था कि राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में घर-घर जाकर मदद मांगने का अभियान कोरोना महामारी के कारण रोक दिया गया है लेकिन अगर किसी को मदद करनी है तो वह ट्रस्ट की वेबसाइट के जरिए कर सकता है।

Share This Article