निपाह वायरस से 14 साल के लड़के की मौत के बाद मच गया हड़कंप, 246 लोगों के…

निपाह वायरस से संक्रमित 14 साल के लड़के की रविवार को मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उसके संपर्क में आए 246 व्यक्तियों की पहचान की गई है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

14 Year old Boy Death due to Nipah virus: निपाह वायरस से संक्रमित 14 साल के लड़के की रविवार को मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उसके संपर्क में आए 246 व्यक्तियों की पहचान की गई है।

संक्रमण की पुष्टि के बाद उसका इलाज Kozhikode Medical College Hospital में चल रहा था। लड़के को सांस लेने में सहायता के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था।

कल से ही गंभीर बनी हुई थी स्थिति

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को लड़के की मौत की पुष्टि की। मंत्री ने कहा कि लड़के का रक्तचाप कम था और उसे आंतरिक रक्तस्राव हुआ, जिसके कारण सुबह करीब 10.50 बजे उसे दिल का दौरा पड़ा।

मलप्पुरम के पांडिक्कड़ पंचायत के 14 वर्षीय लड़के में निपाह Virus संक्रमण की पुष्टि हुई है। शनिवार से ही लड़के की हालत गंभीर बनी हुई थी। निपाह वायरस के खतरे को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Share This Article