अनोखी शादी, एक साथ डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली दो लड़कियों से की शादी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हैदराबाद: तेलंगाना में एक शख्स ने एक ही तंबू के नीचे दो महिलाओं संग शादी रचाई। यह अनोखी शादी 14 जून को आदिलाबाद जिले के उत्नूर अंचल के घनपुर गांव में हुई जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

जिस शख्स ने दो युवतियों से शादी की उसका नाम वी अर्जुन है। अर्जुन को एक ही समय में दो युवतियों से प्रेम हो गया, जिसके बाद उसने दोनों से ही शादी करने का फैसला किया।

बीएड की डिग्री लेने के बाद अर्जुन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगा। इस दौरान अर्जुन को डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली दो लड़कियों उषारानी और सुरेखा से प्यार हो गया।

सब कुछ ठीक था लेकिन अर्जुन जब मुश्किलों में घिरा, तब उसके परिवार ने उससे शादी करने का कहा।

वह अपनी दोनों प्रेमिका में से किसी को भी नहीं छोड़ना चाहता था इसलिए उसने दोनों ही लड़कियों को शादी के लिए मनाया। इस बात से अर्जुन के घरवाले भी शुरू में अनजान थे।

इस अनोखी शादी को देखने के लिए पूरे गांव के लोग इकट्ठे हो गए थे। दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों और बुजुर्गों ने कहा कि आदिवासी समुदाय में एक ही समय में दो महिलाओं से शादी करना कोई असामान्य प्रथा नहीं है।

Share This Article