CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, 10 दिनों के भीतर इस्तीफे की मांग

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Threat to CM Yogi Adityanath : बाबा सिद्दीकी की हत्या (Murder) के बाद धमकियों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। अब Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को जान से मारने की धमकी मिली है।

दरअसल मुंबई पुलिस को शनिवार की देर शाम एक अंजान नंबर से धमकी भरा संदेश मिला जिसमें उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है।

इस संदेश में धमकी देने वाले वाले ने कहा है कि अगर योगी आदित्यनाथ दस दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resignation) नहीं देते हैं तो उनका हाल भी बाबा सिद्दिकी (Baba Siddiqui) जैसा किया जाएगा।

हालांकि धमकी किसने दी है, इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

इधर धमकी मिलने के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बताते चलें 12 अक्टूबर को NCP नेता बाबा सिद्दिकी की उनके बेटे जीशान सिद्दिकी के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस हत्या में Laurence Bishnoi गैंग का हाथ होने की बात बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Share This Article