बेवफा हुईं पत्नियां! PM आवास योजना की किस्त मिलते ही प्रेमी संग फरार…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pradhan Mantri Awas Yojana: केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को आर्थिक सहारा प्रदान किया जाता है ताकि वे अपने लिए एक घर बना सकें।

UP के महाराजगंज (Maharajganj) जिले में इस योजना के तहत कुछ लोगों के घर नहीं बने, बल्कि उनके मौजूदा घर ही टूट गए, जिससे उनकी गृहस्थी पर भारी गिरावट आई।

जानें पूरा मामला

UP के महाराजगंज जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पहली किश्त प्राप्त करने पर 11 महिलाएं अपने पतियों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गईं हैं। इन महिलाओं को 40 हजार रुपये की पहली किश्त मिली थी।

इसके बाद पीड़ित पति और उनके परिवार वालों ने विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत करके दूसरी किश्त न भेजने की मांग की है। विभाग ने इस मामले में सरकारी पैसों को वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

11 महिलाएं को भी पहली किश्त मिली..

जिन लोगों के पास गांव और शहरी क्षेत्रों में घर नहीं होता, सरकार प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करती है ताकि वे अपने लिए एक आवास बना सकें। इस योजना में महिलाएं भी लाभार्थी होती हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महाराजगंज के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के 108 गांवों में वर्ष 2023-24 में कुल 2350 लाभार्थियों का चयन हुआ था। इसमें से लगभग दो हजार लाभार्थियों का आवास बन चुका है। इस अवसर पर 11 महिलाएं को भी पहली किश्त मिली, लेकिन वे इसके बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गईं हैं।

अधिकारी हैरान

महराजगंज के निचलौल Block क्षेत्र से 11 महिलाओं के पति अब तनाव में हैं। इन महिलाओं के पतियों ने अधिकारियों से शिकायत की है कि उनकी पत्नियों के खाते में दूसरी किश्त न भेजने की गुहार लगाई है।

पतियों को डर बना रहा है कि किश्त की रकम वसूलने का Notice उनके नाम पर जारी हो जाएगा। उन्हें यहां उम्मीद थी कि सरकारी मदद से घर बन जाएगा, लेकिन इस स्थिति ने उनकी गृहस्थी को उड़ा दिया है। हालांकि, मामले की जांच के बाद कुछ लाभार्थियों की रकम रोक दी गई है।

Share This Article