पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा फैसला: बेटे-बेटी में किया संपत्ति का बंटवारा, बोले- सब कुछ मेहनत की कमाई

नवजोत सिंह सिद्धू ने परिवार में संपत्ति बंटवारे का भावुक ऐलान किया, बेटे को पटियाला का पुश्तैनी घर और बेटी को अमृतसर स्थित घर देने का निर्णय लिया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपने बेटे और बेटी के बीच संपत्ति के बंटवारे का ऐलान किया है। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता सिद्धू ने अपने फेसबुक पेज पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के साथ लंबी चर्चा के बाद यह फैसला लिया है। सिद्धू के अनुसार, उनके बेटे करण सिद्धू को पटियाला के यादविंद्र कॉलोनी (बारादरी गार्डन के पास) स्थित पुश्तैनी घर मिलेगा, जबकि उनकी बेटी राबिया सिद्धू को अमृतसर में उनके द्वारा बनाया गया घर दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पोस्ट में सिद्धू ने अपने परिवार के साथ तस्वीरें भी साझा कीं और भगवान में अपनी आस्था का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि अमृतसर के लोगों से किया गया वादा निभाने के लिए उन्होंने यह घर बनाया था। सिद्धू ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सारी संपत्ति उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है और इसमें राजनीति से अर्जित एक भी पैसा शामिल नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2012 से 2014 के बीच विभिन्न माध्यमों जैसे टीवी शो और कमेंट्री के जरिए यह संपत्ति अर्जित की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके पिता द्वारा बनाए गए पुश्तैनी घर को उनका बेटा विरासत में पाएगा, जबकि अमृतसर का घर उनकी बेटी को दिया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।