नौसेना प्रमुख 23 जनवरी को पहुंचेंगे रांची, विकसित भारत पर युवाओं से करेंगे संवाद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी दो दिवसीय दौरे पर गुरूवार को रांची आ रहे हैं। यह पहला अवसर है जब नौसेना प्रमुख का आगमन झारखंड की राजधानी रांची में होने जा रहा है। गुरूवार शाम 4:30 बजे एडमिरल दिनेश त्रिपाठी रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों के द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। रात्रि विश्राम लोक भवन में होगा।

इसके बाद 23 जनवरी को सुबह 10:00 बजे सीसीएल के सभागार में रांची शहरी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालय व विद्यालयों के विद्यार्थियों से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ विकसित भारत 2047 पर संवाद करेंगे। इसके उपरांत टेंडर हार्ट स्कूल, तुपुदाना में रांची ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ 12:00 बजे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ विकसित भारत 2047 पर संवाद करेंगे। दोपहर में 1:00 बजे रांची क्लब में सांसद कला महोत्सव के तहत हुए पेंटिंग की चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका अवलोकन नौसेना प्रमुख करेंगे।

Share This Article