खूंटी में सक्रिय नक्सली रितेश लुगुन गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन (Naxalite organization) भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य रितेश लुगुन उर्फ नटवर को रनिया बाजार टांड़ से सोमवार को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

इस संबंध में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में SP अमन कुमार (SP Aman Kumar)  ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना (Secret Information) मिली थी कि माओवादी संगठन का सक्रिय नक्सली रितेश लुगुन रनिया बाजार के पास घूम रहा है।

सूचना के आलोक में SP के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्वमें छापामारी (Raid) टीम का गठन किया गया।

टीम ने सोमवार को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रनिया थाना और अड़की थाना में उग्रवादी गतिविधियों, आर्म्स एक्ट (Arms Act) सहित अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

Share This Article