चाईबासा में 26 जनवरी से पहले नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर फिरा पानी, तीन IED बरामद

पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) (चाईबासा) टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाये गये अभियान के दौरान तीन IED और पांच स्पाइक होल्स बरामद किया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Police campaign Against Naxalites: पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) (चाईबासा) टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाये गये अभियान के दौरान तीन IED और पांच स्पाइक होल्स बरामद किया है।

बरामद IED में एक दस किलो, एक छह किलो और 1 पांच किलो का शामिल है।

SP आशुतोष शेखर ने गुरुवार को बताया कि टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका के आस-पास जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों की ओर से लगाये गये तीन IED और Spike Holes बरामद किया गया है।

बम निरोधक दस्ता ने बरामद IED को डिफ्यूज कर दिया।

Share This Article