झारखंड में लगातार पुलिस को निशाना बनाने की फिराक में नक्सली, आज फिर 4 IED बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका गांव जाने वाले रास्ते में सुरक्षा बलों (Security Forces) को निशाना बनाने की साजिश को सुरक्षा बलों ने गुरुवार को फिर एक बार विफल कर दिया है।

सुरक्षा बलों ने चार आईईडी बम (IED bomb) बरामद किया है। सभी IED को डिफ्यूज कर दिया गया है।

इलाके में सर्च अभियान जारी

बरामद IED में 50 किलो का एक, पांच किलो का एक, आठ-आठ किलो के दो विस्फोटक हैं। SP आशुतोष शेखर (SP Ashutosh Shekhar) ने गुरुवार को बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से IED बम लगाया गया था लेकिन सुरक्षाबलों ने चार शक्तिशाली IED को बरामद किया और सभी को डिफ्यूज कर दिया गया। इलाके में सर्च अभियान (Search Operation) जारी है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए सात IED लगाया था, जिसे सुरक्षा बलों (Security Forces) ने डिफ्यूज कर दिया था।

Share This Article