एक करोड़ के इनामी नक्सली की पत्नी के साथ जेल में हुआ हादसा, RIMS में भर्ती

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sheela Marandi’s hand Fracture : नक्सलियों के शीर्ष नेता प्रशांत बोस (Prashant Bose) की पत्नी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में गिरने की वजह से घायल हो गई हैं।

जेल प्रशासन के अनुसार प्रशांत बोस की पत्नी शीला मरांडी का हाथ फैक्चर हो गया है। शीला मरांडी को इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती करवाया गया।

पति के साथ जेल में है शीला

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (Birsa Munda Central Jail) में बंद माओवादियों के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो (Eastern Regional Bureau) के सचिव प्रशांत बोस की पत्नी शीला मरांडी बुधवार को जेल परिसर में गिर गई।

इस घटना में उसका हाथ टूट गया और शरीर के कुछ हिस्सों में चोटें आयी हैं। जेल प्रशासन ने शीला को इलाज के लिए रिम्स के Ortho Ward में भर्ती कराया है। शीला मरांडी के RIMS में भर्ती होने के बाद रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।

SSP ने उनकी सुरक्षा में महिला पुलिस के साथ पुरुष पुलिस कर्मी को तैनात किया है। सदर DSP को सुरक्षा का पूरा जिम्मा दिया गया है। वह काफी दिनों से परेशान थी, जिसके बाद होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा प्रशासन ने उन्हें बुधवार को रिम्स में भरती कराया।

जेल प्रशासन के अनुसार बुधवार की अहले सुबह अपने वार्ड में ही उठने के दौरान वह गिर गयी। मामले की जानकारी मिलने के बाद जेल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

इसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराने की सलाह दी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने बुधवार की शाम को उसे रिम्स में भर्ती कराया है।

2021 को हुई थी गिरफ्तारी

सरायकेला पुलिस ने 12 नवंबर 2021 को एक करोड़ के इनामी माओवादियों के रीजनल ब्यूरो सचिव प्रशांत बोस और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। दोनों को सरायकेला (Seraikela) से डेढ़ साल पहले रांची जेल में Shift किया गया था। उस समय से दोनों रांची जेल में ही बंद हैं।

Share This Article