बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद को लेकर राजग, महागठबंधन आमने-सामने

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी दलों का महागठबंधन एकबार फिर आमने-सामने आ गए हैं।

विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों ओर से उम्मीदवार उतार दिए गए हैं।

राजग की ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं महागठबंधन की ओर से राजद विधायक भूदेव चौधरी की ओर से नामांकन का पर्चा भरा गया।

संख्या बल को देखा जाए तो राजग के उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है, लेकिन विपक्ष किसी भी हाल में सत पक्ष को वाकओवर देने के मूड में नहीं है।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भी दोनों गठबंधन आमने-सामने आ गए थे।

चुनाव में भाजपा के विजय कुमार सिन्हा विजयी हुए थे।

उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए सोमवार की शाम विधानसभा सचिव राजकुमार सिंह ने अधिसूचना जारी की है।

अध्यक्ष भाजपा के कोटे का है इसलिए पहले से ही तय माना जा रहा था कि उपाध्यक्ष जदयू कोटे का होगा।

Share This Article