बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर अक्सर अपनी क्यूटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. अब राहा की दादी और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने पोती से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि रणबीर अपनी बेटी के साथ हर रात एक खास रूटीन फॉलो करते हैं. इसके जरिए वह राहा को अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करने का मौका देते हैं.

बच्चों के साथ दोस्ताना रिश्ता रखती हैं नीतू कपूर
नीतू कपूर का मानना है कि बच्चों के साथ माता-पिता का रिश्ता दोस्ताना होना चाहिए, ताकि वे बिना किसी झिझक के अपनी बातें साझा कर सकें. उन्होंने बताया कि वह हमेशा अपने बच्चों के साथ ऐसा ही रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करती रही हैं. इससे बच्चे अपनी खुशी, परेशानी और मन की बात खुलकर बता पाते हैं.

राहा से हर रात ये तीन सवाल पूछते हैं रणबीर
नीतू कपूर ने रणबीर और राहा के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि रणबीर हर रात बेटी से दिनभर की बातें करते हैं. वह राहा से पूछते हैं कि आज उसके साथ सबसे खास क्या हुआ? किस बात से उसे खुशी मिली और किस बात से दुख हुआ? इसके बाद राहा अपने मन की बातें पापा के साथ साझा करती हैं. नीतू के मुताबिक, पिता और बेटी के बीच बातचीत का यह तरीका बेहद शानदार है.
राहा ने दादी की कर दी थी पापा से शिकायत
नीतू कपूर ने एक मजेदार घटना भी सुनाई. दरअसल, आरती की थाली गलती से राहा के सिर पर लग गई थी. इसके बाद राहा ने अपने पापा रणबीर से शिकायत कर दी कि ‘दीदा ने मुझे सिर पर मारा.’ यह सुनकर रणबीर ने तुरंत मां नीतू कपूर को वीडियो कॉल किया और मजाकिया अंदाज में पूछा, “मॉम, आपने मेरे बच्चे को मारा?”
पापा को देखते ही राहा कहती हैं जय श्रीराम
नीतू ने यह भी बताया कि राहा का अपने पिता के साथ एक खास अंदाज है. जब भी रणबीर काम से घर लौटते हैं, तो राहा उनका स्वागत ‘जय श्रीराम’ कहकर करती हैं. राहा की ये प्यारी आदतें और रणबीर का बेटी के साथ खास रिश्ता कपूर परिवार की खूबसूरत बॉन्डिंग को दिखाता है.


