‘बैक शॉट कौन लेता है?’ पैपराजी पर भड़कीं नेहा धूपिया, गलत एंगल से वीडियो बनाने पर जताई नाराजगी

Manu Shrivastava
2 Min Read
पैपराजी से नाराज नेहा धूपिया
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स समारोह के दौरान अभिनेत्री नेहा धूपिया ने पैपराजी के व्यवहार पर खुलकर नाराजगी जताई। अवॉर्ड लेकर बाहर निकलते समय कुछ फोटोग्राफर्स ने उनके ग्रे हेयर पर टिप्पणी की। इसके बाद नेहा ने सख्त लहजे में कहा, “बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है? कौन छापता है? मत करो। मेरा नहीं, किसी का भी मत करो।”

‘सम्मान के साथ तस्वीरें लें’

नेहा धूपिया ने कहा कि कलाकार हमेशा सम्मान के साथ मीडिया से मिलते हैं, लेकिन पीछे से वीडियो बनाना, बैग या चलते हुए शरीर पर फोकस करना बिल्कुल उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी महिला की गरिमा और निजता का सम्मान किया जाना चाहिए और इस तरह की तस्वीरें या वीडियो बनाना बंद होना चाहिए।

पहले भी उठ चुके हैं ऐसे सवाल

यह पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेत्री ने पैपराजी के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हों। मलाइका अरोड़ा भी लगातार वीडियो बनाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। वहीं जाह्नवी कपूर ने कहा था कि कुछ फोटोग्राफर सामान्य वीडियो से गलत एंगल वाली तस्वीरों को चुनकर सनसनीखेज तरीके से पेश करते हैं। इसके अलावा नेहा शर्मा और मोना सिंह भी महिलाओं की प्राइवेसी और सम्मान बनाए रखने की अपील कर चुकी हैं।

 

Share This Article