पलामू में पड़ोस के लड़के ने घर में घुसकर नाबालिक से किया दुष्कर्म, पकड़ने के लिए पुलिस…

घटना की जानकारी मिलते मौके पर पुलिस पहुंची। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: पड़ोस के एक लड़के ने घर में घुसकर 15 साल की नाबालिग से जबरन दुष्कर्म (Rape) किया। इसके बाद फरार हो गया।

मामला पलामू (Palamu) जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी थी।

घटना की जानकारी मिलते मौके पर पुलिस पहुंची। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

छतरपुर महिला थाना (Chhatarpur Mahila Thana) प्रभारी सोनी कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ POCSO और दुष्कर्म की धारा में FIR की गई है।

बताया जाता है कि बीमारी से माता-पिता की मौत के बाद पीड़िता मजदूरी का काम करती है। घटना के वक्त घर में उसकी दिव्यांग बहन और छोटा भाई मौजूद था।

TAGGED:
Share This Article