गोरखा: नेपाल में भारी बारिश के बीच बाढ़ ने चिंता बढ़ा दी है। गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी उफान पर है। नदी में तेज बहाव के साथ मिट्टी और भारी मात्रा में मलबा बहता दिखाई दे रहा है। नदी के विकराल रूप का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हालात की गंभीरता देखी जा सकती है।
भूस्खलन के बाद अचानक आई बाढ़
रिपोर्ट के मुताबिक, गोरखा जिले में भूस्खलन के कारण नदी का प्रवाह बाधित होने के बाद अचानक बाढ़ आ गई। इस घटना में कई घरों और पुलों के बह जाने की खबर है। कम से कम पांच लोगों के लापता होने की सूचना है।

नदी के आसपास रहने वाले लोग रहें सतर्क
बूढ़ी गंडकी नदी के तेज बहाव और मलबे के कारण आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। अचानक जलस्तर बढ़ने से जान-माल का नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। राहत और बचाव अभियान जारी है।
प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों पर ध्यान देना जरूरी है। लोगों को नदी के किनारे जाने, तेज बहाव वाले क्षेत्रों में रुकने और बाढ़ प्रभावित इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचना चाहिए।
VIDEO में देखें नेपाल की बूढ़ी गंडकी नदी का खौफनाक मंजर।


