नेपाल में भयंकर बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 170 लोगों की गई जान

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Floods and landslides in Nepal : नेपाल में भयंकर बारिश बाढ़ और भूस्खलन की वजह से जान माल की बड़ी छाती हुई है। अब तक यहां जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। राहत बचाव अभियान में नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस मिलकर काम कर रही हैं।

मलबे में दबी हैं लाशें

भूस्खलन के चलते पहाड़ी से नीचे आए मलबे की चपेट में आने से कई वाहन मलबे में दब गए। मलबे से शवों को निकाला जा रहा है। शवों के पोस्टमार्टम के लिए राजधानी काठमांडू ले जाया जा रहा है और परिवारों को सौंप दिया जा रहा है।

काठमांडू और धाडिंग पुलिस की एक संयुक्त टीम मलबे से शवों की खोज और खुदाई कर रही है। बताया जाता है कि वाहन बुटवाल से काठमांडू जा रहा था।

रविवार को दो अतिरिक्त वाहनों से आपदा स्थल से 21 और शव बरामद किए गए। सुरक्षाकर्मियों ने चितवन से रवाना हुई एक मिनी बस से 16 शव तथा गोरखा जिले से रवाना हुई एक बस से 5 शव बरामद किए।

Share This Article