नेतरहाट के फॉरेस्ट बंगला कैंपस में लगा है सफेद चन्दन का पेड़, लाखों में है कीमत

नेतरहाट फॉरेस्ट बंगला कैंपस में सफेद चंदन का दुर्लभ पेड़ लाखों रुपये की कीमत का है, जिसे लोग देखने और सेल्फी लेने के लिए खास आकर्षण मानते हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नेतरहाट के फॉरेस्ट बंगला कैंपस में चन्दन का पेड़ लगा हुआ है। समय के साथ यह पेड़ बड़ा हो चुका है और इसकी कीमत लाखों में है। सफेद चंदन का यह पेड़ फॉरेस्ट बंगला कैंपस की शान है। लोग इसके साथ फोटो खिंचवाते हैं और सेल्फी लेते हैं। गौरतलब है कि सफेद चंदन के पौधे की शुरुआती कीमत लगभग ₹35 से ₹200 प्रति पौधा होती है। वहीं, एक परिपक्व पेड़ की लकड़ी (हार्टवुड) की बाजार कीमत लगभग ₹12,000 से ₹20,000 प्रति किलोग्राम तक होती है, जिससे बड़े पेड़ की कुल कीमत लाखों में हो सकती है। चंदन की लकड़ी का वजन और उसकी खुशबू वाला भीतरी हिस्सा (Heartwood) ही सबसे ज्यादा कीमती होता है। घरेलू बाजार में सफेद चंदन की लकड़ी का भाव औसतन ₹12,000 से ₹20,000 प्रति किलो तक है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।