बारिश की फुहारों में और खूबसूरत हुआ नेतरहाट

बारिश में और निखरा नेतरहाट, बादलों और धुंध की चादर में लिपटी पहाड़ियों ने मोहा मन

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड का मशहूर पर्यटन स्थल नेतरहाट इन दिनों बारिश की फुहारों से और भी हसीन हो उठा है। घने बादलों और धुंध की चादर में लिपटे पहाड़ों का नजारा सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बारिश के बाद पहाड़ियों की हरियाली और बदलते रंग मानो प्रकृति के कैनवास पर नई तस्वीर उकेर रहे हों।

ठंडी हवाओं ने मौसम में ऐसी ठिठुरन घोल दी है कि लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। बादलों के बीच पहाड़ों की खूबसूरती देख सैलानी मंत्रमुग्ध नजर आ रहे हैं। नेतरहाट का यह सुहाना मौसम प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।