नेतरहाट आवासीय विद्यालय देश में दूसरे स्थान पर, 1300 में से मिले 1039 अंक

नेतरहाट आवासीय विद्यालय ने Cfore School Ranking 2026 में देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी आवासीय विद्यालयों में संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय को कुल 1300 में से 1039 अंक मिले।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नेतरहाट आवासीय विद्यालय ने सीफोर स्कूल रैंकिंग 2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय पाठ्यक्रम वाले देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी आवासीय विद्यालयों की श्रेणी में इसे संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। विद्यालय ने 1300 में से 1039 अंक हासिल किए। हरियाणा के सोनीपत स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स 1043 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। बिहार के जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय को भी 1039 अंक मिले हैं। इस तरह नेतरहाट और सिमुलतला संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। रैंकिंग में नेतरहाट को प्रबंधन और नेतृत्व के लिए 125 में से 115 अंक मिले। शिक्षकों की दक्षता और विद्यार्थियों के साथ संबंध के मानक पर 150 में से 127 अंक हासिल हुए। शिक्षण पद्धति और पाठ्यक्रम में विद्यालय को 116 अंक मिले, जबकि शैक्षणिक गुणवत्ता में 100 में से 86 अंक मिले।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।