पंजाब में कांग्रेस CM के चहरे की घोषणा के बाद आप, भाजपा ने साधा निशाना

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे पर रविवार को राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी पर मुहर लगा दी है। इसी बीच अब भाजपा और आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर होने लगी हैं।

आम आदमी पार्टी ने चन्नी के ऐलान के बाद कहा कि, कांग्रेस का हाथ, रेता माफिया चन्नी के साथ भाजपा भी इसी मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने में लगी है।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि, कांग्रेस ने चन्नी का चहरा मुख्यमंत्री के लिए ऐलान कर दिया है, हालांकि इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि कांग्रेस के विधायक ही नहीं आएंगे। लेकिन कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार में कोई अंतर नहीं है।

चन्नी एक लैंड और सैंड माफिया हैं, जिनके रिश्तेदार के घर से 10 करोड़ रुपए नकद मिला, बोल रहे कि यह गरीब सीएम हैं। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू खूब कहा करते थे ठोको ताली आज राहुल गांधी ने ताली ठोक दी।

दरअसल पंजाब में विपक्ष लगातार कांग्रेस को अवैध बालू खनन के मुद्दे पर घेरने में लगी हुई है। पंजाब में बीते दिनों सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था। अवैध बालू खनन केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

राहुल गांधी के ऐलान करने से पहले लगातार नवजोत सिंह सिद्धू और चन्नी के बीच सीएम चेहरे को लेकर घमासान बना हुआ था, जिसे आज राहुल गांधी ने शांत कर दिया।

राहुल ने ऐलान कर कहा कि, राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री चेहरे का निर्णय पंजाब का निर्णय है। पंजाब के लोगों, अपने उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और युवाओं वकिर्ंग कमेटी के लोगों से पूछा। पंजाबियों ने हमें बताया कि हमें एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो गरीबों को समझ सके।

Share This Article