देश में कोरोना के नए वेरियंट omicron की रफ्तार तेज, 5488 मामलों की पुष्टि

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की रफ्तार तेज हो गयी है। देश में ओमिक्रोन के अबतक पांच हजार 488 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

इनमें से दो हजार, 162 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रोन अब देश के 28 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है।

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। यहां ओमिक्रोन के 1367 मामले आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर अब राजस्थान पहुंच गया है।

यहां 792 ओमिक्रोन के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां अबतक 549 मामले आ चुके हैं।

चौथे नंबर पर अब केरल है, जहां 486 मामले सामने आए हैं। पांचवें नंबर पर कर्नाटक है जहां 479 मामले सामने आ चुके हैं।

Share This Article