दिल्ली में एक जूता फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें श्री राम धर्म कांता के पास प्लॉट नंबर ए-171 पर फैक्ट्री में सुबह 9.36 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद 14 फायर टेंडर को तुरंत सेवा में लगाया गया।

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने आईएएनएस को बताया, अब आग पर काबू पा लिया गया है।

अधिकारी ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है, हालांकि, संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।

आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह घटना नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक अन्य जूता कारखाने में भी आग लगने के करीब एक महीने बाद हुई है।

तब भी किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं थी।

Share This Article