सपा के हरिओम यादव, कांग्रेस के नरेश सैनी को केशव प्रसाद मौर्य ने दिलायी सदस्यता

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल से कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और अन्य कई विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफे के बाद पाला बदल का खेल तेज हो गया है।

बुधवार को बेहट विधानसभा सीट से कांग्रेस और सिरसागंज विधानसभा सीट से समाजवादी (सपा) विधायक समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में इन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मौर्य ने बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, सिरसागंज सीट से सपा विधायक हरिओम यादव और सपा के पूर्व विधायक धर्मपाल यादव को प्राथमिक सदस्यता की पर्ची और अंगवस्त्र देकर भाजपा में शामिल कराया।

भाजपा सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न दलों से कई नेता और विधायक पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Share This Article