इशारों इशारों में प्रियंका गांधी ने खुद को बताया UP के मुख्यमंत्री पद का चेहरा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को इशारों इशारों में स्पष्ट किया कि वे उत्तर प्रदेश चुनावों में पार्टी का चेहरा हैं।

उन्होंने साफ नहीं बताया कि स्वयं चुनाव लड़ेंगी या नहीं, लेकिन मुख्यमंत्री पद के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि आपको कोई दूसरा चेहरा नजर आ रहा है क्या!

कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लिये पार्टी का ‘भर्ती विधान’ नाम से युवा घोषणा पत्र जारी किया।

युवाओं को रोजगार देने का भरोसा देते हुये पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राज्य की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे जारी किया।

इसी दौरान प्रियंका गांधी से पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि क्या आपको कोई दूसरा चेहरा नजर आ रहा है!

प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी का उत्तर प्रदेश में चुनावी चेहरा बन गई हैं। वे पार्टी के हर पोस्टर में नजर आती हैं। उन्होंने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के कैंपन से प्रदेश की महिलाओं को पार्टी की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है।

दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश में किसी प्रकार के गठबंधन का हिस्सा बनने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि युवाओं और महिलाओं के अपने ऐजेंडे को आगे रखते हुये पार्टी किसी गठबंधन में शामिल होने का फैसला करेगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उनके चुनाव लड़ने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। उनके चुनाव लड़ने को लेकर कोई फैसला होता है तो मीडिया को जानकारी दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान कार्यक्रम तय है। 10 मार्च को उत्तर प्रदेश सहित बाकी राज्यों के नतीजे आयेंगे।

Share This Article