धक्का देकर जमीन पर गिराया, भला-बुरा कहा… न्यूयॉर्क में बुजुर्ग सिख ड्राइवर पर हमला, वीडियो से मचा बवाल

न्यूयॉर्क में बुजुर्ग सिख टैक्सी ड्राइवर पर हमले का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर गुस्सा, पुलिस जांच जारी, सिख संगठनों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : न्यूयॉर्क शहर में एक बुज़ुर्ग सिख टैक्सी ड्राइवर पर हुए हमले का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर बहस के बाद एक व्यक्ति ड्राइवर को जोर से धक्का देता है, जिससे वह जमीन पर गिर जाते हैं। आरोप है कि अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति ने ड्राइवर पर किसी दूसरे वाहन से टकराने का इल्जाम लगाया और फिर उन्हें धमकाते हुए हिंसा की। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है और वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पीड़ित को चोटें आई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक अपडेट में बताया गया है कि वह सुरक्षित हैं और “चढ़दी कला” में हैं। वहीं, दूसरी ओर इस घटना पर सिख संगठनों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं। उन्होंने इस हमले की निंदा की है और समुदाय के बुज़ुर्ग सदस्यों, खासकर टैक्सी चलाने जैसे लोगों से सीधे तौर पर जुड़ने वाले कामों में लगे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।