मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवनियुक्त जिप सदस्य

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पश्चिमी सिंहभूम जिला के नवनियुक्त जिला परिषद सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की यह शिष्टाचार भेंट थी।

इस अवसर पर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग (Social security department) की मंत्री जोबा मांझी, विधायक सविता महतो, सुखराम उरांव और निरल पूर्ति सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article