बोकारो में 67 करोड़ की लागत से बनने वाले पेयजलापूर्ति योजना का शिलान्यास

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक पंचायत में पेयजलापूर्ति योजना के तहत जल मीनार का शिलान्यास झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर और स्कूली शिक्षा साक्षरता एवं उत्पाद मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो ने संयुक्त रूप से किया।

67 करोड़ की लागत से पांच पंचायत पेंक, नियाटो, कंजकिरो, नारायणपुर और बरई में पाइप के सहारे जलापूर्ति की जायेगी।

कार्यक्रम को मंत्री जगरनाथ महतो और मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने संबोधित किया। शिलान्यास समारोह का संचालन झामुमो के प्रखंड उपसचिव गजाधर महतो ने किया।

कार्यक्रम के पूर्व झामुमो की प्रखंड कमिटी ने दोनों मंत्रियों को 51 किलोग्राम का माला पहनाकर स्वागत किया। पेंक विद्यालय की छात्राओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया।

इस मौके पर उपविकास उपायुक्त प्रिति श्री,मुख्य अभियंता सदानन्द मंडल, डीईओ नीलम आईलिन टोप्पो, आरईओ नन्दलाल महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय सांडिल्य, अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, झामुमो के जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, प्रखंड अध्यक्ष बृजलाल हांसदा, जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो, मुखिया सुखमति देवी, भेखलाल महतो, गणेश सोरेन आदि उपस्थित थे।

Share This Article