गोड्डा में ट्रेन से कटकर दो जिगरी दोस्तों की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान (72) कैलाश साह तथा (70) महेंद्र साह के रूप में की गई है। दोनों पोड़ैयाहाट बाजार के रहने वाले थे। दोनों के बीच पक्की दोस्ती थी।

दोनों एक साथ निजी काम से रेलवे की पटरी पकड़ कर जा रहे थे। इसी दौरान हंसडीहा-गोड्डा पैसेंजर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में इनके शरीर के दो हिस्से हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद रेलवे लाइन के पास से गुजरने वाले कुछ लोगों की नजर इन शवों पर पड़ी। इसके बाद इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों व स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई।

घटना की जानकारी होने पर आसपास रहने वाले लोगों की भी भीड़ भी मौके पर जुट गई। इसके बाद इन शवों की पहचान की गई।

बताया जा रहा है कि मरने वाले दोनों के बीच पक्की दोस्ती थी। अक्सर दोनों साथ यात्राएं करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे।

Share This Article