राज्य में अराजकता का माहौल, व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं: रघुवर दास

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को स्व. रूपेश पांडे के परिजनों से भेंट करने उनके आवास नईटांड (करियातपुर) पहुंचे।

मौके पर रघुवर दास ने सबसे पहले स्व. रूपेश कुमार पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद मृतक के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की।

मौके पर रघुवर दास ने कहा कि रूपेश कुमार पांडे अपने माता पिता का इकलौता चिराग था, जो मॉब लिंचिंग के कारण बुझ गया।

इस परिवार की माली हालत खराब है, इसलिए भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता तीन दिन के अंदर पीड़ित परिवार को पांच लाख देगी।

उसके बाद उन्होंने कहा कि यह घटना तब हो रही है, जब सरकार द्वारा मॉब लिंचिंग कानून बनाया गया।

उन्होंने हेमंत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह घटना सिद्ध करता है कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

राज्य में अराजकता का माहौल है, व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, राज्य विनाश की ओर जा रहा है।

बरही में रूपेश कुमार पांडेय की निर्मम हत्या झारखंड को शर्मसार करने वाली घटना है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।

मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी प्रमंडलीय प्रभारी किसुन यादव, बरही विधान सभा सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहू, विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग शामिल थे।

Share This Article