हजारीबाग में हुए सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत बंदखारो के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत मौके पर हो गई है। महिला जोबर टोला फूसरो की रहने वाली थी।

मृतक महिला की पहचान जसवा देवी पति प्रसादी महतो (38) के रूप में की गई है। महिला अपने मायके से पति के साथ बाइक में ससुराल जा रही थी।

इसी बीच यह दुर्घटना हुई है। विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई।

Share This Article