जमशेदपुर में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, पति-पत्नी झुलसे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गयी। इससे अफरा-तफरी मच गयी। घटना शुक्रवार की है।

घटना कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार स्थित एक घर में घटी। इस अगलगी में लगभग 50 हजार रूपये के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार जिस समय घटना घटी, उस समय घर का मालिक राजू नायडू और उनकी पत्नी घर में मौजूद थी।

वहीं दूसरी ओर आग की लपटें बढ़ती देख दोनों घर के सामान बचाने में लग गये। इसके बावजूद घर के सामान तो जले ही, पति-पत्नी भी आग से झुलस गए।

घटना के बाद आग से झुलसे राजू नायडू और उसकी पत्नी को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि राजू नायडू की कदमा में डोसा की दुकान है।

वह घर से इडली-डोसा और सांभर-चटनी बनाकर वहां ले जाता है, उसके बाद ग्राहकों को बेचा जाता है।

शुक्रवार की शाम भी वह पत्नी के साथ मिलकर घर में इसी काम में लगा था, उसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर लीक होने से घर में आग लग गई। हालांकि कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Share This Article