खूंटी में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: अड़की थाना क्षेत्र के तमाड़-खूंटी पथ पर ऊपर हेमरोम गांव के समीप मंगलवार को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिरसा मुंडा (55) की मौत हो गई। वह हुकाडीह गांव का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार खूंटी से तमाड़ की ओर तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे बिरसा मुंडा को अपनी चपेट में ले लिया।

इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर तमाड़ की ओर भाग निकला।

मामले की जानकारी मिलते ही अड़की थाना पुलिस शव को थाना ले आई। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

Share This Article