झारखंड में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, AK-47 बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के लातेहार-लोहरदगा सीमावर्ती इलाके में स्थित केदलीटोला जंगल में शुक्रवार को पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच लगभग घंटे तक मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में लगभग एक सौ राउंड गोलियां चली है। मुठभेड़ के बाद पुलिस केदलीटोला और नारायणपुर समेत लातेहार-लोहरदग्गा जिला के सीमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

हालांकि सर्च अभियान में पुलिस ने माओवादियों के एक एके 47 समेत अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि लातेहार और लोहरदगा सीमा क्षेत्र के जंगलों में पुलिस के द्वारा माओवादियों के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

शुक्रवार को छापामारी में निकली पुलिस के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ मे पुलिस को भारी पड़ता देख कर माओवादी जंगलों में भाग गये।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चलाये गये सर्च आपरेशन मे एके 47 रायफल ,भारी मात्रा में गोली, मैगजीन समेत अन्य सामान बरामद किया है।

Share This Article