रामगढ़ में भू-माफियाओं ने 1.85 एकड़ आदिवासी जमीन लूटने की रची बड़ी साजिश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले में आदिवासी की जमीन लूटने की बड़ी साजिश रची गई है। यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित दशरथ मुंडा ने जिले के तमाम वरीय अधिकारियों को एक आवेदन दिया।

इसके अलावा थाना दिवस के मौके पर भी दशरथ मुंडा और उनके परिजनों ने अंचल कार्यालय के अधिकारियों के समक्ष न्याय की गुहार लगाई।

इस संबंध में दशरथ मुंडा ने बताया कि उनकी 01 एकड़ 85 डिसमिल जमीन भू माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से करने की साजिश रची जा रही है, जिसके लिए भू माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर रखा है।

उन्होंने बताया कि रामगढ़ शहर के 10 लोगों के खिलाफ अधिकारियों को आवेदन दिया है।

साथ ही अपनी भूमि वापसी के लिए उन्होंने छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 की धारा 46-4ए के तहत भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय में मामला भी दर्ज किया है।

भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालय में लंबित भूमि विवाद संख्या 19/ 2018-19 के अनुसार दशरथ मुंडा के नाम पर शहर के गोसाईंटोला में रामगढ़ थाना नंबर 82 खाता नंबर 150 प्लॉट नंबर 2226 में 21 डिसमिल, प्लॉट 2438 में 32 डिसमिल, प्लॉट 2440 में 51 डिसमिल, प्लॉट 2441 में 11 डिसमिल और प्लॉट 2442 में 70 डिसमिल, कुल 1 एकड़ 85 डिसमिल भूमि की वापसी हेतु आवेदन दाखिल किया गया है।

इस वाद में धनेश्वर महतो, निर्मल महतो, नेतलाल महतो, परण महतो, चरण महतो, उमेश महतो, सोहन महतो, रंजीत महतो, रामवृक्ष महतो और बहादुर महतो पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया है।

Share This Article