झारखंड विधानसभा का 15 को घेराव करेंगे मनरेगा कर्मी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड राज्य मनरेगा संयुक्त संघर्ष समिति मांगों के समर्थन में 15 मार्च को झारखंड विधानसभा का घेराव करेगा।

इसकी तैयारी को लेकर रविवार को प्रदेश मुखिया संघ, पंचायत सचिव संघ, जनसेवक संघ एवं मनरेगा कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने किया। बैठक में सामाजिक अंकेक्षण में आये मुद्दों के बाद मनरेगा कर्मियों पर एकपक्षीय कार्रवाई के रोकथाम के लिए आंदोलन करने पर चर्चा हुई।

मुखिया संघ के अध्यक्ष विकास कुमार महतो ने कहा कि सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि 15 मार्च को विधानसभा का घेराव होगा।

Share This Article