भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की निक्की, सलीमा और संगीता का चयन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हॉकी इंडिया ने सोमवार को फआइएच महिला हॉकी प्रो लीग के लिए 22 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है।

इसमें झारखंड की तीन खिलाड़ी चयनित की गयी हैं। डिफेंडर में ओलंपियन निक्की प्रधान, मिडफील्ड में ओलंपियन सलीमा टेटे तथा फॉरवर्ड में संगीता कुमारी चयनित की गयी ।

निक्की प्रधान और सलीमा टेटे विगत कई वर्षों से सीनियर भारतीय महिला टीम से खेलते हुए ओलंपिक तक खेल चुकी हैं। वहीं संगीता कुमारी पहली बार सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में चुनी गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि निक्की प्रधान खूंटी जिला की रहने वाली हैं। वहीं सलीमा टेटे सिमडेगा जिले के बड़की छापर की तथा संगीता कुमारी सिमडेगा जिले की ही करना गुड़ी नवाटोली की रहने वाली हैं।

तीनों खिलाड़ियों के चयन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के अलावा शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, रजनीश कुमार, दशरथ महतो, असरीता लकड़ा, असुंता लकड़ा, प्रतिमा बारवा, तारिणी कुमारी, बिगन सोय, सहित हॉकी झारखंड के सभी सदस्यों ने बधाई दी है।

Share This Article