Ranchi Smart City : दिल्ली के निवेशकों को रांची आने का न्योता

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने कहा कि रांची में विकसित हो रही स्मार्ट सिटी रांची में निवेश के लिए सभी जरूरी आधार तैयार हो गया है।

उसके बाद कॉरपोरेशन निवेशकों के बीच पहुंचा है। अगर कोई भी निवेशक खुद को बेहतर समझते हैं तो रांची स्मार्ट सिटी निवेश के लिहाज से उनके लिए सबसे बेहतर डेस्टिनेशन है।

अमित कुमार शुक्रवार को रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट 2022 में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की ओर से लैंड ऑक्शन के लिए बना प्लेटफॉर्म पूरी तरह से पारदर्शी, कंटैक्टलेस और सुगम है।

सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद निवेशकों को लेकर बेहद ही संवेदनशील, सजग और सकारात्मक हैं। इसलिए दिल्ली के निवेशकों को रांची में निवेश को लेकर अपनी तत्परता दिखानी चाहिए।

रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने भी दिल्ली के निवेशकों से रांची आने, स्मार्ट सिटी को नजदीक से जानने और यहां निवेश के लिए अपील की।

उन्होंने कहा कि हमारा शहर और हमारा राज्य वो सभी अर्हता रखता है जो एक निवेशक लिए जरूरी होता है। निवेशकों के लिए सिंगल विन्डो सिस्टम है।

इसलिए यहां निवेश में किसी प्रकार का संकोच नहीं होना चाहिए। अगर आप निवेश करते हैं तो रांची और झारखंड में आपके लिए पहले से बाजार भी तैयार है।

स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए निवेशकों के बीच स्मार्ट सिटी के योजना, कार्यप्रगति और अवसर पर चर्चा किया। साथ ही निवेशकों के सवालों का जवाब भी दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शारदा ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो पीसी गुप्ता, जीएनआईओटी ग्रुप के निदेशक डॉ आरके पाठक, आईआईएमटी के डीन अमित रंजन, एसएमडी ग्रुप के सिद्धार्थ कश्यप, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से डॉ गौरव तिवारी सहित 60 से ज्यादा संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सभी ने स्मार्ट सिटी रांची के मास्टर प्लान और सरकार के सकारात्मक अप्रोच की सराहना की।

इस मौके पर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पीआरओ अमित कुमार भी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों नें नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी के सीईओ से वन टू वन मुलाकात भी किया।

Share This Article